आज 05 Nov 2023 को 48वर्ष कि हुई विधायक सुनीता चौधरी l
रामगढ़ : आजसू पार्टी के जिला प्रधान कार्यालय में रामगढ़ की विधायिका सुनीता चौधरी का बड़े ही धूमधाम से जन्म दिवस मनाया गया ।सबसे पहले आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी के द्वारा विधायक महोदया को बुके देकर स्वागत किया गया । वही इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा विधायक जी को जन्म दिवस की अनंत शुभकामनाएं दी गई । रामगढ़ की विधायक के द्वारा केक काटकर अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना जन्मदिन मनाया गया । विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के इस प्रेम से मैं अभीभूत हूं और पूरी जनता के हर सुख दुख में हमेशा खड़ी रहूंगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, महिला नगर अध्यक्ष अनुपमा सिंह, पिंकी देवी, जिला
उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू भोपाली, विभन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश महतो, रामगढ़ महाविद्यालय अध्यक्ष रोहित सोनी, लालू शर्मा, कुलदीप वर्मा,दीपू गुप्ता,पवन करमाली ,दीपक साव,बॉबी वर्मा,कैलाश रजक दिनेश शर्मा, मनोज महतो,रिंकू करमाली, पंकज दांगी,छोटू करमाली,एजाज खान, नगर सचिव नीरज मंडल ,सतीश दांगी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।
