Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

BJM कि केंद्रीय महासचिव बनी निशि पांडे, कार्यकर्ताओं में हर्ष, किया भव्य रूप से सम्मानित

समाजसेवी निशि पांडे का रामगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

समाजसेवी निशि पांडे का रामगढ़ में हुआ भव्य स्वागत, भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा निशि पांडे को केंद्रीय महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में दिखा हर्ष का माहौल, उन्होंने सम्मान समारोह आयोजित कर अपने चहेती नेत्री निशि पांडे का जोरदार तरीके से स्वागत किया l

रामगढ़ : झारखंड में राजनीति के चाणक्य के नाम से मशहूर विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा आगामी चुनाव के मद्देनज़र अपनी पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाने में जुटी है l इसके तहत पार्टी के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र के ख्याति प्राप्त और जनता से जमीन से जुड़े लोगों को चुनकर उनको जिम्मेदारी सौपी जा रही है l

उसी के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा कि समाजसेवी निशी पांडेय को केंद्रीय महासचिव के पद कि जिम्मेवारी सौपी गई l जिससे निशि पांडे के समर्थकों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला और उन्होंने इस हर्ष को एक सम्मान सभा में तब्दील करते हुए रामगढ़ के शिवम इन होटल के सभागार में समान समारोह आयोजित किया और अपने चहेती नेत्री निशि पांडे का जोरदार तरीके से स्वागत किया l

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता दिनेश सिंह, चुनचुन सिंह, बिगल कुशवाहा, मनीष कटारिया, विक्की कुशवाहा,
जय बनर्जी, संतोष सिंह, रंजीत कुशवाहा, राहुल गुप्ता, अभिषेक चंद्रवंशी, सिद्धार्थ कुमार, मदन साव
साहित बड़ी तादाद में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने नेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया l वही मीडिया को संबोधित करते हुए निशि पांडे ने कहां की सरयू राय जी के राजनीतिक कार्यशैली से प्रभावित होकर मैंने इस पार्टी का दामन थामा और आज मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है जिसके लिए मैं सरयू राय जी का दिल से आभार व्यक्त करती हुँ साथ ही उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं उनके पद चिन्हो पर चलकर उनके मिशन और विजन को सक्सेस बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहूंगी, वही आज के कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके साथ हर वक्त सुख-दुख में खड़े रहने की बात कही l