Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नमामि गंगे योजना अंतर्गत गंगा उत्सव के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ गंगा रन का आयोजन।

रामगढ़: नमामि गंगे योजना अंतर्गत 1 नवंबर से 8 नवंबर तक मनाए जा रहे गंगा उत्सव के तहत शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में रामगढ़ शहर अंतर्गत सुभाष चौक रामगढ़ से अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ तक गंगा रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त श्री रॉबिन टोप्पो, विख्यात बॉक्सर अरुणा मिश्रा सहित जिले के वरीय अधिकारियों, दामोदर बचाव संस्था के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने गंगारन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

गंगारन का शुभारंभ उपायुक्त द्वारा मशाल ज्वलित कर किया गया। उपायुक्त चंदन कुमार ने नमामि गंगे योजना अंतर्गत गंगा उत्सव के तहत आयोजित मैराथन में शामिल होने के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने कहा कि भारत में हमेशा से ही नदियों का अपना एक अलग महत्व रहा है। नदिया न केवल इंसानों की कई मूलभूत जरूरतों को पूरा करती है बल्कि इसका निरंतर चलते रहना पर्यावरण अच्छा रहने का भी संकेत है और इससे पता चलता है कि वातावरण सुरक्षित है।

वही विख्यात बॉक्सर अरुणा मिश्रा,समाजसेवी गोविंद मेवाड़ व निशि पांडे ने आज किस कार्यक्रम की सराहना करते हुए लोगों पर्यावरण के प्रति जागरूक हो जल स्रोतों को बचाने और स्वच्छ रखने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की अपील की l

कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ श्री पीयूष पांडे ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा नदियों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य कई परियोजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन हमारा प्रयास होना चाहिए कि केवल नदियां ही नहीं बल्कि प्रकृति से मिलने वाले हर साधन का उपयोग हम बेहद जिम्मेदारी के साथ करें और उनके संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखें। मौके पर उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की आदत को अपने जीवन में शामिल करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करते हुए समाज और देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की।
गंगा रन संपन्न होने के उपरांत अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो, महाप्रबंधक सीसीएल रजरप्पा श्री पीएन यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना रामगढ़ डॉ असीम कुमार, विख्यात बॉक्सर अरुणा मिश्रा, दामोदर बचाओ संस्था से श्री गोविंद मेवाड़ सहित अन्य को सम्मानित किया गया।