Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुमला जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत सद्भावना दौड़ आयोजित हुई।

गुमला :(सुधांशु निधि) सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुमला जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत सद्भावना दौड़ आयोजित हुई।

सीआरपीएफ के कमांडेंट संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान तथा खिलाड़ियों ने शिरकत की।

शहर के हृदयस्थली कहलाने वाले शहीद चौक से लेकर जशपुर रोड स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क तक इस दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में शामिल सीआरपीएफ के जवानों ने बिरसा मुंडा एग्रो पार्क पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

सीआरपीएफ के कमांडेंट संजय त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि देश की अखंडता और एकजुटता को बनाए बचाए रखने के लिए सरदार पटेल का जो योगदान है वह अपने आप में अतुलनीय है। लौह पुरुष सरदार पटेल के बताए रास्तों पर चलकर देश विरोधी ताकतों का मुकाबला करते हुए देश में एकता और एकजुटता बरकरार रखने की कड़ी में आज पूरे देश भर में सद्भावना दौड़ आयोजित की गई है।

सीआरपीएफ अपने इस मुहिम के जरिए सरदार पटेल के योगदान और बलिदान को तो याद करता ही है। देशवासियों के भीतर राष्ट्र के प्रति निष्ठा व समर्पण की भावना को बल देने का प्रयास भी अपनी ओर से करता है।