Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Asian Women’s Hockey Championship 2023 में तीसरे दिन कोरिया और मलेशिया का मैच ड्रॉ, जापान की विजयी हैट्रिक

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में सोमवार को झारखंड वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन पहला मुकाबला कोरिया और मलेशिया के बीच 1-1 से ड्रा पर रोक दिया. वहीं, झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है.

सोमवार को तीसरे दिन जापान ने थाईलैंड को 4-0 से मात दिया. जापान के लिए मेइ तोरियामा ने 29वें मिनट में मैदानी गोल करके अपनी टीम का खाता खोला. जापान ने फिर 34वें और 35वें मिनट में लगातार दो गोल करके अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया.

वहीं, तीसरे दिन आखिरी मुकाबला भारत और चाइना के बीच खेला गया. खेले गए मुकाबले में भारत ने चाइना को 2-1 से मात देकर एशियन गेम्स में मिली हार का बदला लिया. इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान भारत ने 2-1 से जीत हासिल की. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. लेकिन भारत ने पहले क्वार्टर के 15वें मिनट में चाइना को गलती करने पर मजबूर किया और पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया. दीपिका ने पेनाल्टी स्ट्रोक लिया और बिना गलती किए उसे गोल में तब्दील करते हुए 1-0 की बढ़त ली.