Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यानी 31 अक्टूबर 2023 को ओडिशा के राजभवन में 26वें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. ओडिशा के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के कई नेता भी शामिल हुए है.
सोमवार को शपथ लेने से एक दिन पहले रघुवर दास भगवान जगन्नाथ के दरबार पहुंचे. पुरी धाम से भगवान जगन्नाथ का पूजन किया. उन्होंने महाप्रभु से समस्त देशवासियों की कल्याण की कामना की l
