Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण

रामगढ़: जिला शिक्षा अधीक्षक, रामगढ़ श्री संजीत कुमार ने गोला एवं चितरपुर प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरांगमर्चा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोसोकला का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने बच्चों की उपस्थिति पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय संचालन आदि का जायजा लेने के क्रम में शिक्षकों को विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु विभाग द्वारा संचालित प्रयास कार्यक्रम एवं रुआर अभियान बैक टू स्कूल के माध्यम से रचनात्मक तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया वहीं मध्यान भोजन के निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने निर्धारित रोस्टर का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय प्रभारियों को विद्यालय के शिक्षकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों व टोलों को टैग करते हुए जिन क्षेत्रों में बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनमे जागरूकता अभियान चलाने एवं अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने बच्चों से वार्ता कर उन्हें विद्यालयों के माध्यम से मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं उन्हें विद्यालय में साफ सफाई बनाए रखने एवं नियमित रूप से विद्यालय आकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जागरूक किया। साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी बच्चों को जीवन में सफल होने, अपना व रामगढ़ जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।