Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Gumla news शरद पूर्णिमा के मौके पर टिनटागर में इंद पूजा सह मेला का आयोजन

नागपुरी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में रात भर झूमे दर्शक

यह झारखंडी धुन पर झूमते थे और लोगों को झूमती कलाकारों की प्रस्तुति का नजारा गुमला जिला के चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत के टीनटांगर गांव का है जहाँ शरद पूर्णिमा के अवसर पर इंद्र पूजा सह मेला का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम पूजा बलराम रौतिया के नेतृत्व में जगन्नाथ पूजा समिति के द्वारा भगवान इंद्र की पूजा कर क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई वही इस दौरान श्रद्धालु भक्तों ने इंद्रदेव से अच्छी बारिश के साथ अच्छी फसल की भी कामना की। इसके बाद रात्रि में मेला सह रंगारंग नागपुरी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जहां लोग खुशी से खूब झूमते और नाचते नजर आएl इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुम के जिला उपाध्यक्ष सह बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने सीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी वर्षा व अच्छी फसल के उपज के लिए भगवान इंद्र की पूजा हमारे टीनटांगर गांव में वर्षों से की जा रही है।

हमारे पूर्वजों की परंपरा को आज भी बरकरार रखा गया है इस अवसर पर भगवान इंद्र से सुख शांति वहmj अच्छी फसल की कामना की जाती है इन मेल लोगों से मेलजोल का उत्तम माध्यम है। मैक संचालन कर रहे वशिष्ठ नायक ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इंद पूजा समिति के अध्यक्ष जयविलास नायक ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रांची से लोगों का मनोरंजन करने आए आए कलाकार विवेक नायक, मनबीर नायक, चंदन दास, पूनम खलखो, सहित आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नागपुरी ठेठ नागपुरी गीत नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर मुख्य रूप से बजरंग गुप्ता, जयविलास नायक, वसिष्ठ नायक,बलराम रौतिया, सहित जगन्नाथ पूजा समिति के सचिन सदस्य गण सहित सैकड़ो की संख्या में मेला देखने पहुंचे लोग उपस्थित थे।