Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देवभूमि देवघर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा बाबा नगरी

देवघर : आज आश्विन पूर्णिमा है ऐसे में देवनगरी देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, कहा जाता है कि साल में 12 पूर्णिमा में सर्वश्रेष्ठ आश्विन मास शारदीय पूर्णिमा को ही मानते हैं। ऐसे में बैद्यनाथ धाम में यूपी बिहार बंगाल के श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचे और जलार्पण कर रहे है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन माता लक्ष्मी के लख्खी रूप की पूजा अर्चना की जाती है।

जिससे भक्तों को धन वैभव की प्राप्ति होती है। इस दौरान चंद्रमा को खीर का भोग लगाया जाता है , आज के दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा ओस के रूप में होती है, जो लोग अपने घरों के छत पर यह दूध से बने व्यजनों को चांद की रोशनी में रखते हैं वो अमृत के समान हो जाता है और उसे अगले सुबह ग्रहण भी किया जाता है। वहीं बैजनाथ धाम देवघर में न सिर्फ खीर बल्कि दूध में केला, मेवा, काजू, किशमिश इत्यादि डालकर चंद्रमा के औष में रखा जाता है। ताकि इस अमृत रूपी भोग का सेवन कर मन, आत्मा और वचन शुद्ध हो जाए l

बाइट जय बैद्यनाथ , पुरोहित बाबा मंदिर