Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अपरा’धीक घटनाओं पर अंकुश लगाने, रांची पुलिस अलर्ट

रांची : राजधानी रांची में नए उम्र के युवा अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहे है. रांची में आए दिन गोली चलने की घटना सामने आ रही है. इसे लेकर अब पुलिस सतर्क हो गई है.ऐसा ही कुछ मामला रांची के लोअर चुटिया से सांमने आया जहां दहशत कायम करने के लिए रात में फायरिंग कर फरार हो गए है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दो अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया.इस मामले में रांची नगर एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात लोअर चुटिया में फायरिंग की सूचना मिली थी.जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की गई,और चुटिया से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया.अभिषेक कुमार सिंह और सोनू सरदार का पुराना आपराधिक इतिहास है, कई बार फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया करते थे.सोनू सरदार हथियार के मामले में बिहार में भी जेल जा चुका है.एसपी ने कहा कि रांची में अपराध फैलाने वालों को पुलिस पाताल से भी खोज कर सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी।