Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माता वैष्णों देवी मंदिर में महिलाओं ने की भव्य सामूहिक आरत

माता की चौकी आज, सजेगा दरबार

रामगढ़। शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में पूजा करने को लेकर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह और संध्या आरती में भी भक्त काफी संख्या में शामिल हो रहे हैं। यहां प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से पूजा हो रही है। मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा द्वारा मुख्य यजमान रवि खोसला व उनकी पत्नी रीतु खोसला को पूजा कराई जा रही है। इधर शुक्रवार की शाम संध्या आरती से पूर्व महिलाओं द्वारा पूजा की थाली में नवदीप सजाकर सामूहिक आरती की गई। शनिवार को माता की चौकी का आयोजन किया गया है। जिसमें महिला मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 22 अक्तूबर को हवन, कंजक पूजन व 23 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा। मौके पर पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर के अध्यक्ष एससी वासुदेव, महासचिव महेश मारवाह आदि शामिल थे।