Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ कॉलेज में नेहरू युवा केन्द्र ने मेरी माटी मेरा देश पर निकाला अमृत कलश यात्रा

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुए धनंजय कुमार पुटूस

युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र, रामगढ़ प्रखंड के द्वारा अमृत कलश यात्रा का आयोजन रामगढ़ कॉलेज में किया गया ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ महाविद्यालय की डॉ कामना राय व डॉ अनामिका उपस्थित हुई।

आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया गया। प्रखंड के विभिन्न पंचायत एवं घरों से लेकर आए मिट्टी एवं एनएसएस इकाई 1 एवं 2, रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ के द्वारा कॉलेज के विभिन्न जगहों से एकत्रित मिट्टी को कलश में डाला गया। एनएसएस इकाई 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी कामना रॉय और एनएसएस इकाई 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी अनामिका मैम ने स्वयं सेवकों एवं शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच देश की आजादी में बलिदान सभी वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की।

मुख्य अतिथि रामगढ़ धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि देश के कोने-कोने से मिट्टी तथा पौधे को दिल्ली भेजा जाएगा और उन सभी मिट्टी को मिलाकर युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगा। प्राचार्य, प्रखंड सदस्य, उपस्थित शिक्षक, स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राओं ने हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण प्रतिज्ञा किया। इस कार्यक्रम में कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस आयोजन का संचालन और कार्यभार रामगढ़ नेहरू युवा के स्वयंसेवक महेश कुमार महतो ने किया।