Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ग्राम बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ब्रह्मपुत्रा प्लांट में एकदिवसीय धरना, किया प्रदर्शन

गोला प्रखंड अंतर्गत कामता में स्थित बीएमल प्लांट के खिलाफ स्थानीय रैयत विस्थापित और आस पास के ग्रामीणों ने विगत दिनों बैठक कर प्लांट प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए उसके विरोध में आज 13 अक्टूबर को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया | जिसकी अध्यक्षता ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयकिसुन साहू और संचालन उज्ज्वल कुमार ने किया| धरना प्रदर्शन में मौजूद स्थानीय रैयत, विस्थापितो के अनुसार उनकी समस्याओं को लेकर ये आंदोलन किया जा रहा है | स्थानीय ग्रामीण बताते हैं विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों के उपस्थित में कई दौर की बैठक प्लांट प्रबंधन के साथ हो चुकी है, लेकिन अब तक आश्वासन मिला जिससे क्षुब्ध होकर आज ये लोग धरना पर बैठ गए हैंl उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने समिती के बैनर तले भाजपा रामगढ़ विधानसभा के नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना भी दिया था लेकिन हर बार की तरह झूठा आश्वाशन ही मिला था l