Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आगामी पर्व त्योहारों को लेकर झारखंड के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

रांची : आगामी पर्व त्योहारों को लेकर झारखंड के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. इससे संबंधित आदेश गृह सचिव के द्वारा जारी कर दी गई है. गौरतलब है कि पर्व त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर गृह सचिव अविनाश कुमार ने डीजीपी सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की. पुलिस मुख्यालय में एक दिन पहले हुई सभी जिलों के एसपी के साथ डीजीपी की बैठक में सामने आए बिंदुओं पर उन्होंने विस्तार से जानकारी ली. सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के उपायुक्तों, एसएसपी-एसपी के साथ बैठक करेंगे वही दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में दर्शन को भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. जिलों में अग्निशमन विभाग के दमकल को नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा. बम निरोधक दस्ता, होमगार्ड और प्रशिक्षु जवानों को भी पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था में लगाया जाएगा. पुलिस विभाग में पदाधिकारियों-जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है.