Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फिर से चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर हुई कार्रवाई, लगाया गया जुर्माना

छावनी परिषद रामगढ़ में शहर में फिर शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

रामगढ़ : दुर्गा पूजा को देखते हुए रामगढ़ छावनी परिषद में शहर में फिर एक बार अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। रामगढ़ छावनी परिषद और रामगढ़ प्रशासन पूर्वाहन 11 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान आरंभ किया।
इस मौके पर रामगढ़ थाना पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। शहर के पुराने बस स्टैंड से लेकर पूरे में रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान रामगढ़ छावनी परिषद के अधिकारी और कर्मचारी अतिक्रमण हटवाते दिखे। वही इस मौके पर रामगढ़ थाना के कई पुलिस अधिकारी और जवान भी मौजूद थे।
इस मौके पर रामगढ़ छावनी परिषद के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में स्वच्छता को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान आरंभ किया गया है।

वही रामगढ़ छावनी परिषद के द्वारा आरंभ किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान दुर्गा पूजा को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि दुर्गा पूजा के मौके पर बड़ी भीड़ शहर में आती है। अतिक्रमण होने के कारण सड़क जाम की स्थिति में रहती है। इसको देखते हुए छावनी परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान आरंभ किया है।