Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भू-अर्जन, राजस्व संबंधित कार्यों व विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन

रामगढ़: भू-अर्जन, राजस्व संबंधित कार्यों व विभिन्न परियोजनाओं को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया l बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री विजेंद्र कुमार के द्वारा उपायुक्त को भारतमाला परियोजना गोला-ओरमांझी एवं कोलकाता-वाराणसी अंतर्गत पैकेजवार एवं मौजावर अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। जिस पर उपायुक्त ने अधिग्रहित भूमि में आने वाले समस्याओं का निष्पादन करते हुए मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही आपसी विवाद के कारण मुआवजा नहीं लिए जाने वाले लोगों को नोटिस देते हुए विवादित भूमि का मुआवजा सक्षम न्यायालय में भेजने का निर्देश दिया। वही उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को मौजे से संबंधित वंशावली एवं जमीन मापी का प्रतिवेदन जल्द से जल्द जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बरलांगा कसमार सड़क निर्माण कार्य को विशेष प्राथमिकता देते हुए कार्य में तेजी तेजी लाते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने एन०एच० 33 अंतर्गत चूट्टू पालू घाटी में स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द दुरुस्त करते हुए उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश एनएचएआई ,रांची को दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग, सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया।*

*बैठक के दौरान वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के निदेशक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।