Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आगामी त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया सघन जांच अभियान

रामगढ़: उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार आगामी त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती दीपश्री श्रीवास्तव के द्वारा शनिचरा बाजार एवं बाजार समिति स्थित दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ सफाई, FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन एवं उपयोग किया जा रहे सामग्रियों की जांच की गई। FSSAI का लाइसेंस नहीं पाए जाने वाले कुल 28 दुकानों को नोटिस जारी किया गया एवं 7 दिनों के अंदर लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन करने का निर्देश दिया गया। जांच अभियान के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सत्य प्रकाश, सब इंस्पेक्टर रामगढ़ नवीन कुमार, असिस्टेंट निशांत निखिल एवं पुलिस बल शामिल थे।