Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Rajrappa छिन्नमस्तिका मंदिर से मानवता की तस्वीर,

डूबते युवकों को रजरप्पा मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने बचाया

फानूस बनके जिसकी हिफाजत हवा करे, वह शमा क्या बुझे जिसे रोशन ऊपरवाला करे’ यह लाइनें आज बिल्कुल उस वक्त सटीक बैठती नजर आई! जब देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा स्थित मा छिन्नमस्तिका मंदिर के भैरवी नदी में अचानक पानी के तेज बहाव में बहने लगे दो युवक को घंटो रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित बचा लिया गया!
माँ छिन्नमस्तिका के आशीर्वाद प्राप्त करने रजरप्पा पहुचे बिहार के पटना के दोनों युवक मां छिन्नमस्तिका के आशीर्वाद से आज मौत के मुंह से बाहर निकल आए l
आप इस मानवता की सीख देने
वाली घंटो चली इस रेस्क्यू कि वीडियो को देख सकते हैं कि किस प्रकार से अपने जान को जोखिम में डालकर खुद की परवाह किए इन बिहार के दो युवकों को बचाने के लिए रजरप्पा मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग हर संभव प्रयास करते नजर आए, करीब 1 घंटे तक चले इस रेस्क्यू के बाद इन दोनों सुरक्षित बचाया जा सका l
आज के दौर में जहां सोशल मीडिया में टीआरपी का ट्रेंड चल रहा है वहां लोग रोते, तड़पते लोगों के दर्द को बांटने व मदद करने के बजाय सिर्फ मूक दर्शक बन वीडियो शूट करते नजर आते हैं और इसी बीच इस तरह की मानवता वाली तस्वीर हम तमाम समाज के हर वर्ग के लिए एक बेहतरीन संदेश है l