Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ के होनहार विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित l

रामगढ़ : शॉतोकन कराटे डू फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, रामगढ़ शाखा के तत्वाधान में कराटे प्रशिक्षण केंद्र द टेंपल ऑफ़ वारियर्स में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मांडू क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश पटेल, भाजपा नेता राजीव जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद हुए. उक्त सम्मान समारोह का आयोजन विगत दिनों दुमका में हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कीर्तिमान जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए किया गया था. प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला के खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 19 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक व 10 कांस्य पदक हासिल किया. सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि वह अन्य सम्मानित अतिथियों के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ जैसे जिला में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन तथा इस प्रकार के होनहार खिलाड़ियों का उभर कर सामने आना वास्तव में रामगढ़ जिला के लिए बहुत ही गौरव की बात है. साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इससे भी ऊपर स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिला का मान बढ़ाने की बात कही. इसके अलावा मौजूद विशिष्ट अतिथि व अन्य सम्मानित अतिथियों ने भी अपने संबोधन में बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की. सम्मान समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुनील कुमार कश्यप ने किया. राज्य स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में काशवी मेहता, सिद्धार्थ कुमार, तेजसदीप सिंह, अंश कुमार, वर्षा रानी, आदित्य सिंह, राघव शाह, सलोनी कुमारी, ईशा उमंग, सार्थक पांडे, रक्षा रानी, आर्या अग्रवाल व चंदन कुमार शामिल हैं. वहीं रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में रित्विक, तृषा, सलोनी कुमारी, बंदना, अभिषेक पाठक, अनुष्का आकांक्षा व ऋषि राज सिंह शामिल हैं वहीं कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में कनिष्का सिंह अजय हंसदा, वंदना कुमारी, आर्या प्रगति, विमल हंसदा, अनीशा पटेल, अनिरुद्ध गुप्ता, प्रियंका कुमारी व संजय कुमार शामिल हैं. बताते चलें की राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया. मौके पर द टेंपल ऑफ़ वॉरियर्स के कराटे संचालक व प्रशिक्षक, शोतोकान कराटे डू फेडरेशन के सहायक तकनीकी निदेशक शशि पांडे कराटे, प्रशिक्षण संजय सोनकर, चंदन साहनी, बबलू महतो, समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Newslens (@news_lens)