Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा संकल्प यात्रा में बाबूलाल मरांडी को सुनने पहुंची हुजूम, किया जोरदार स्वागत l

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भुरकुंडा में हुआ जोरदार स्वागत

हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के लगे नारे l

भुरकुंडा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा आज 9 सितंबर को बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र के भुरकुंडा पहुंचा। बाबूलाल मरांडी का बंजारी मंदिर रामगढ़ से लेकर भुरकुंडा के मतकमा चौक तक जोरदार स्वागत हुआ।
बंजारी मंदिर रामगढ़ से सैकड़ो की संख्या में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी के कारकेड की अगवानी करते हुए भुरकुंडा गए।
मतकम्मा चौक से सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक बाइक पर सवार होकर बाबूलाल मरांडी को कार्यक्रम स्थल रिवर साइड भुरकुंडा तक ले गए। यहां रास्ते में कई जगह बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया। आप इस स्वागत के भव्य नजारे को देखें जहां पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के साथ
ढोल नगाड़े और जिंदाबाद के नारे के साथ समर्थकों की हुजूम देखने को मिल रही है l

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि
हेमंत सोरेन ने झारखंड में पुलिस को वसूली में लगाया इसलिए आज यहां अपराध का ग्राफ बढ़ा है। भाजपा की सरकार आते हीं ये सारे अपराधी जेल में जाएंगे। भ्रष्टाचार इस राज्य में आज आम बात हो गई है, चाहे जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्य प्रमाण पत्र हो यहां बिना घुस दिए बनाना मुश्किल है।
वही सांसद जयंत सिन्हा ने कहा
हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के साथ एक नया नारा हेमंत हटाओ झारखंड बनाओ का नारा होना चाहिए जिसमे खनिज संपदाओं की लूट नही बल्कि उससे प्राप्त होने वाले खनिज मद से झारखंड का विकास होना चाहिए जहां ट्रेन, एजुकेशन, रोजगार और अपराध पर अंकुश लगे जिससे झारखंड प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व 20 सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटु बाबू, नारायण चंद मौमिक, रंजीत पांडेय, रविंद्र शर्मा, शशिभूषण भगत, बालेश्वर महतो, राजू चतुर्वेदी, प्रो. खिरोधर साहू, डॉ. संजय सिंह, सत्यजीत चौधरी, दुर्गा चरण प्रसाद, सुरेंद्र करमाली, सतीश मोहन मिश्रा, संजीव कुमार बाबला, दिनेश प्रसाद, मोतीनारायण सिंह, जगतार सिंह, डॉ. जयश्री मेहता, डॉ. संजीव कृष्ण जमुआर, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, ऐनूल खान, सागर दांगी, देवेंद्र सिंह, विरेंद्र गुप्ता, मोहन बेदिया, अशोक रवानी, पंचम महतो, सन्नी कुशवाहा, राजेश सोनी, डीएन त्रिपाठी, रवि कृष्ण, सपना देवी, हीरालाल महतो, राजेंद्र मुंडा, आशीष शर्मा, सरीता ठाकुर, लुकेश्वर बेदिया सहित कई शामिल थे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Newslens (@news_lens)