Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नमामि गंगे योजना के तहत गांधी घाट रामगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने को लेकर उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण l

बनारस की तर्ज पर रामगढ़ में भी शाम के वक्त होगा आरती का आयोजन, बोटिंग का भी आनंद ले सकेंगे पर्यटक।

बड़े स्तर पर होंगे रोजगार के अवसर सृजि

शांत वातावरण में समय बिता सकेंगे पर्यटक, होंगी विभिन्न सुविधाएं।

रामगढ़: नमामि गंगे योजना के तहत रामगढ़ शहर अंतर्गत थाना चौक स्थित गांधी घाट को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने स्थल निरीक्षण किया।*

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में रामगढ़ शहरी क्षेत्र में ऐसा कोई भी स्थल नहीं है जहां की लोग शांत वातावरण में परिवार संग समय व्यतीत कर सकें वहीं शहर में मनोरंजन के संसाधनों का भी अभाव है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत शहर के थाना चौक स्थित दामोदर नदी घाट को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

*योजना के मुताबिक गांधी घाट को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा जिसमें प्रथम चरण में घाट की साफ सफाई व सीढ़ियों के निर्माण सहित सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा जिसके उपरांत बनारस की तर्ज पर रामगढ़ शहर के दामोदर नदी घाट पर भी शाम के वक्त आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्य पूरा होने के उपरांत बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे वहीं शहर के करीब होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को एक स्थल पर एकत्रित होकर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही घाट पर विभिन्न प्रकार के बाजारों को भी विकसित किया जाएगा। बच्चों के लिए भी घाट पर विभिन्न खेलकूद के उपकरण लगाए जाएंगे। घाट पर पर्यटक बोटिंग, वॉकिंग स्ट्रेच आदि का भी आनंद ले पाएंगे। निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त विषयों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार को स्थल निरीक्षण से संबंधित विस्तृत भ्रमण प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने गांधी घाट पर किए जाने वाले विकास कार्यों से संबंधित डीपीआर तैयार करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रामगढ़ श्री मनीष कुमार को दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को घाट पर किए जाने वाले विकास कार्यों से संबंधित एजेंडा तैयार करते हुए नमामि गंगे योजना के तहत जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा नजारत उप समाहर्ता सह उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ सुश्री रीना कुजूर, अंचल अधिकारी रामगढ़ श्री सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।