Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh News रामगढ़ कि तमाम खबरे l 02 September 2023

कैंट मंडल की बैठक में उपस्थित हुए सांसद जयंत सिन्हा,सत्यजीत चौधरी हुए सम्मानित।

ब्रह्मऋषि धर्मशाला में सांसद जयंत सिन्हा की खासा मौजूदगी में कैंट मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की प्रदेश भर में चल रहे संकल्प यात्रा की तैयारी के निमित इस बैठक में कैंट मंडल के अध्यक्ष ने इसकी सफलता को लेकर अहम सुझाव दियाl जिसको सांसद ने स्वीकार करते हुए भारी संख्या में कैंट मंडल के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करने को कहा l वही इस मौके पर कैंटमंडल अध्यक्ष शिवकुमार महतो ने बूथ नंबर 50 के अध्यक्ष सत्यजीत चौधरी को भाजपा का प्रदेश विस्तारक नामित होने की खुशी में 50 ग्राम का चैन सांसद के साथ संयुक्त रूप से देकर श्री चौधरी को सम्मानित किया l

महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज पहुंचे सांसद जयंत सिन्हा

रामगढ़ के हुहुहा स्थित महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज में हुए जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा उपस्थित हुए। रंगारंग कार्यक्रम में पहुंचे सांसद का कॉलेज की छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया वही स्कूलों के प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया।
युवा बच्चों के नृत्य संगीत से प्रभावित होकर सांसद जयंत सिन्हा ने उपस्थित बच्चों से अमृतकाल का जिक्र करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के विकास का जो सपना देखा है वो आप जैसे युवाओं को अलग रख कर नही बल्कि आप जैसे युवा छात्रों की प्रतिभा को इस अमृत काल में उभारकर ही संभव है।

रामगढ़ उपायुक्त के निर्देश से जुडी खबरें

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक l बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी के द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कल्याण विभाग के समक्ष 2 मामले सामने आए हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ दोनो मामलों के तहत अब तक किए गए कार्यो के संबंध में विचार विमर्श करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

सीसीएल सहित अन्य कोल परियोजनाओं के तहत जिले में हो रहे खनन कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा l कहा सभी परियोजनाओं के महाप्रबंधक सीएसआर के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों पर दे विशेष ध्यान। किसी भी हालत में अवैध खनन नहीं हो, अवैध मुहानों को अच्छी तरह से बंद करना करें सुनिश्चित।

उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक, उपायुक्त के द्वारा अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति से प्राप्त मामलों यथा भारतमाला परियोजना के तहत एफआरए एनओसी संबंधित तीन मामलों एवं मांडू प्रखंड अंतर्गत रोहनियाटांड़ क्षेत्र में सरना स्थल के घेराबंदी के संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, सहित समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।