Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर डीएमओ की कार्रवाई |

अवैध रूप से पत्थर चिप्स ले जाते हाइवा को पकड़ा

हाइवा समेत 550 सीएफटी पत्थर चिप्स जप्त

हाइवा चालक, मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन पर है पैनी नजर l

जिले में नहीं होने दिया जाएगा अवैध कारोबार………नितेश गुप्ता,जिला खनन पदाधिकारी,रामगढ़

रामगढ़: अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने को लेकर डीएमओ नितेश गुप्ता के नेतृत्व में निकली टीम ने मंगलवार की सुबह 9ः30 बजे के लगभग अवैध पत्थर चिप्स ले जाते एक हाइवा को पकड़ा एवं जांच के बाद हाइवा समेत हाइवा में लदे 550 सीएफटी अवैध चिप्स पत्थर को जब्त करते हुए नामजद हाइवा चालक,मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ रजरप्पा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी एवं अविलंब अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों को चिहिंत करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।*

क्या है मामला

अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के पूरी तरह से रोकथाम को लेकर जिला खनन पदाधिकारी नितेश गुप्ता एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, मंगलवार को डीएमओ नितेश गुप्ता,खान निरीक्षक राहुल कुमार , जीतेंद्र कुमार एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की जा रही थी,इस दौरान रजरप्पा थाना क्षेत्र के नया मोड़ चिपरपुर गोला मुख्य पथ पर हाइवा संख्या-ः जेएच24जे-0487 के द्वारा पत्थर चिप्स ले जाते पकड़ा गया ,हाइवा चालक संजय मरांडी से जब चिप्स के कागजात की मांग की गयी तो चालक कागजात नहीं दिखाया जिस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए डीएमओ के द्वारा हाइवा समेत हाइवा में लदे 550 सीएफटी चिप्स को जब्त करते हुए थाना को सुपूर्द कर हाइवा चालक, मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी एवं अविलंब संलिप्त व्यक्तियों को चिहिंत करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन पर है पैनी नजर,

*जिला खनन पदाधिकारी श्री नितेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि जिले में अवैध खनन,भंडारण एवं परिहवन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन पर पैनी नजर है एवं इसके रोकथाम को लेकर लगातार विभाग के द्वारा छापेमारी की जा रही है एवं अवैध कारोबारियों को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध करने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।