Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण छात्रों को बनाता है अनुशाषित:धनंजय कुमार पुटूस 272 छात्रों ने लिया प्रवेशिका प्रशिक्षण:धनंजय कुमार पुटूस

सीसीएल उच्च विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय नया नगर बरकाकाना में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के रामगढ़ जिला चेयरमैन धनंजय कुमार पुटूस ने प्रशिक्षण प्राप्त किये बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

रामगढ़ जिला के चेयरमैन धनंजय कुमार पुटूस ने प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और राष्ट्र हित मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर से प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र अनुशासित बनते हैं।

प्रशिक्षण शिविर में लगभग 272 बच्चो ने प्रशिक्षण लिया।

कार्यक्रम में सीसीएल उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक केके सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जितेंद्र गिरी,सोनाली कुमारी,पुष्पा कुमारी,गायत्री कुमारी शामिल हुए।