Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखण्ड दिव्यांग क्रिकेट टीम तमिलनाडु के कोयंबटूर रवाना l

झारखण्ड दिव्यांग क्रिकेट टीम तमिलनाडु के कोयंबटूर रवाना l
उनके रवानगी से पूर्व उनका हौसला अफजाई करते हुए रामगढ़ के शिवम् होटल के सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया l
जहां जिला खेल पदाधिकारी और समाज सेवी विजय मेवाड़ की खास मौजूदगी में उन्हें फूल माला पहनकर उन्हें जीत की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया l वही विजय मेवाड़ ने तमाम दिव्यांग खिलाड़ियों को जर्सी भेंट किया l ये झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम बुधवार को स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर दा डिसेब्लड व प्रतिबद्ध संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के सचिव अतहर अली की नेतृत्व में कोयंबटूर के लिए रवाना हुए।

दिव्यांग क्रिकेट टीम में कुल 17 सदस्य गए हैं।

1, राजेश कुमार (कैप्टन )बोकारो
2, प्रमोद कुमार – बोकारो
3, फागू करमाली- रांची
4, विनोद कुमार महतो- रामगढ़
5, शकुनि मुंडा – रामगढ़
6, राजेश कुमार- हजारीबाग
7, भरत कुमार महतो – धनबाद
8, मुदस्सिर खान – जामताड़ा
9, भूपेश कुमार – लातेहार
10, मंगल मुंडा – रामगढ़
11, अजहर – गिरिडीह
,12, शिवम् कुमार – रामगढ़
13, मो इरसाद – रामगढ़
14, संदीप करमाली – टीम मैनेजर
15, जीतेन्द्र कुमार – टीम कोच 16, बबलू – फिजियोथैरेपी

मेंटर के रूप में स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर दा डिसेब्लड व प्रतिबद्ध संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के सचिव मो अतहर अली का नाम शामिल है। विदाई समारोह में मुख्य रूप से रामगढ़ जिला खेल पदाधिकारी, स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर दा डिसेब्लड कि अध्यक्ष रीमा साहू, रिसोर्स शिक्षक पावेल कुमार, रंजीत कुमार, लाल बाबू, राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे l