Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

श्री शंकर शंभू शिवालय सिद्धेश्वर धाम मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा l

सावन माह के सातवीं सोमवारी पर सुबह 7:00 बजे दामोदर नदी पहुंचे श्रद्धालु l

लगे हर हर महादेव के नारे, भक्ति धुन पर झूमती नजर आई महिलाएंl

अंतिम सोमवारी को निकलेगा भव्य कावड़ यात्रा l

रामगढ़ शहर के नेहरू रोड स्थिति श्री शंकर शंभू शिवालय मंदिर समिति की ओर से सावन माह के सातवे सोमवारी पर ढोल नगाड़े के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गईl सोमवार की प्रातः 7:00 बजे मंदिर से महिला व पुरुष श्रद्धालु कलश लेकर दामोदर नदी पहुंचेl यहां पुजारी द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन कराने के उपरांत महिलाओं ने कलश में जल भरा और फिर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा नगर भ्रमण कर मंदिर पहुंचा l इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से वातावरण गुंजायमान होता रहा हैl कलश यात्रा मेन रोड होकर नदी पहुंची और जल लेकर वापस गोला रोड होकर मंदिर पहुंची जहां सभी महिलाओं ने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया l
इस मौके पर कलश यात्रा का अगुवाई कर रहे मंदिर समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा, अवधेश भारद्वाज, भाजपा नेता रंजन सिंह फौजी, चंद्रमा यादव, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी तादाद में मौजूद महिलाएं भक्ति धुन पर झूमती नजर आई ।
कमेटी के अध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा ने कहा की बड़े ही सफलता पूर्वक मंदिर से आज कलश यात्रा निकाला गया, जिसमे बड़ी तादाद में श्रद्धालु गन शामिल हुए । वहीं उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रजरप्पा से रामगढ़ तक कावड़ यात्रा निकाली जाएगी l