Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

सुपरस्टार रजनीकांत जी से रांची में विधायक अंबा प्रसाद ने की मुलाकात

सुपरस्टार रजनीकांत जी से रांची में विधायक अंबा प्रसाद ने की मुलाकात

अंबा प्रसाद ने थलाइवा रजनीकांत जी से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

अंबा प्रसाद को पुत्री संबोधित कर थलाइवा ने सफलता के मंत्र दिये, दक्षिण भारत आने का दिया न्यौता

सुपरस्टार रजनीकांत एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आने के दौरान रजरप्पा में पूजा अर्चना की जिसके बाद रांची के रेडिसन ब्लु होटल में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत जी से मुलाकात की एवं उनका आशीर्वाद, सानिध्य तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया। लगभग आधे घंटे से अधिक तक चली वार्ता के दौरान थलाइवा ने विधायक अंबा प्रसाद को पुत्री संबोधित कर सफलता के मंत्र दिये।क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों एवं लोगों की समस्याओं को हल कैसे किया जाए इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने सुपरस्टार रजनीकांत जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं जन सेवा की भावना को देखते हुए उन्होंने ने अंबा प्रसाद को दक्षिण भारत आने हेतु आमंत्रण दिया।विदित हो कि सुपरस्टार रजनीकांत जी ने झारखंड के मशहूर रजरप्पा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी। वापस लौटते समय रांची में उन्होंने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से बातचीत में कहा कि रजरप्पा माता का दर्शन शानदार अनुभव रहा। बता दें कि रामगढ़ में स्थित रजरप्पा मंदिर को सिद्धपीठ माना जाता है। रांची से करीब 80 किमी की दूरी पर स्थित रजरप्‍पा में देवी छिन्नमस्तिका का मंदिर है, जिसे दूसरा सबसे बड़ा शक्तिपीठ माना जाता है।