रामगढ़: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। चुट्टूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त ने पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए पूरे चुट्टूपालू घाटी में दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित करने एवं उन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में साइनेज बोर्ड लगवाने व साइनेज बोर्ड पर दुर्घटना से बचाव संबंधित जागरूकता संदेश व एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक जानकारी होना सुनिश्चित कराने का कार्य 10 दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। चुट्टूपालू घाटी में लगाए गए लाइटों के कार्य नहीं करने व इसके कारण दुर्घटना की संभावना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को तत्काल रुप से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने एवं उनके माध्यम से सभी लाइटों का ससमय कार्य करना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं उक्त आदेश की अवमानना होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी उपायुक्त द्वारा एनएचएआई के अधिकारियों को दी गई।
सड़कों के आसपास सूखे पेड़ों से दुर्घटना की संभावना के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को 3 दिनों के अंदर अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों के आसपास सभी सूखे पेड़ों को चिन्हित कर संबंधित सूची वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों/ अधिकारियों, एनएचएआई के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
