Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुई पूर्व विधायक ममता देवी, दी बधाई।

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ द्वारा रामगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांव बन खेता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की तथा संचालन रामगढ़ प्रखंड के बिससूत्री के अध्यक्ष सुनील करमाली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रामगढ़ विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती ममता देवी उपस्थित हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विश्व आदिवासी दिवस के बधाई देते हुए श्रीमती ममता देवी ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी द्वारा आदिवासियों के लिए कई तरह के कानून बनाकर उन्हें संरक्षण देने का काम किया है इसके साथ ही साथ कई तरह की योजनाएं भी आदिवासियों के हितों में रखकर बनाई गई है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भी आपके हक और अधिकार के लिए हमेशा तत्पर है क्योंकि एक आदिवासी का बेटा ही झारखंड सरकार का मुखिया है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह के बीच मिठाइयां बांटकर सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामना दिया गया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सीपी संतन, जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव,जिला सचिव संजय साहू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू जोशी, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र महतो, रामगढ़ प्रखंड प्रमुख करुणादेवी, पिंकी राय, रामसेवक बेदिया , रूपलाल बेदिया,बंशी बेदिया, हरिदश महतो,अनिल बेदिया, संदीप बेदिया, विजय मुंडा , कुंती देवी, सहराज करमाली,महेश बेदिया,दादु मुण्डा, इत्यादि उपस्थित थे।