रामगढ़ : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रामगढ़ में आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। यह मोटरसाइकिल जुलूस जगन्नाथ मुंडा प्रमोद मुंडा दीपक उरांव श्रीवास्तव मुंडा जुगनू मुंडा तरुण मुंडा पवन कारू मुंडा बाल्मीकि राजेश मुंडा सुनील कश्यप राजू मुंडा नितेश मुंडा काशी वेदिया विनोद करमाली करमचंद उरांव इंदरजीत मुंडा तिवारी मुंडा विनोद करमाली के नेतृत्व मैं निकाला गया। मोटरसाइकिल जुलूस रामगढ़ प्रखंड से टायर मोड घुटवा रांची रोड झंडा चौक होते हुए जिला समाहरणालय मैं समापन हुआ। इस मोटरसाइकिल जुलूस में मुख्य रूप से आदिवासी छात्र संघ रामगढ़ जिला अध्यक्ष सुनील मुंडा जिला सचिव जगनारायण वेदिया आदिवासी नेता संतोष मानकी प्रकाश करमाली उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
