Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भुरकुंडा में एलपी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौ’त।

भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के बिरसा चौक-पटेलनगर मार्ग पर एक बाइक सवार युवक को एलपी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एलपी ट्रक बिरसा चौक से पटेलनगर के रास्ते कुजू की ओर जा रहा था।

इस क्रम में भुरकुंडा मस्जिद के निकट सड़क पर अपाची बाइक पर सवार युवक पीछे से ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे युवक ट्रक के चक्के के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा युवक को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया जहां उसके मौत की पुष्टि कर दी गई। मृतक की पहचान पटेलनगर निवासी सूरज तिवारी के रूप में हुई। वहीं दुर्घटना की जानकारी पर भुरकुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ट्रक और चालक को थाना ले आई।बाइक को जब्त कर लिया। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है व शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया।