Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

व्यवसाई रोशन साव की ह’त्या के विरोध ग्रामीणों में आ’क्रोश, रांची- पतरातू मुख्य मार्ग किया जाम

व्यवसाई रोशन साव की ह’त्या के विरोध ग्रामीणों में आ’क्रोश, रांची- पतरातू मुख्य मार्ग किया जाम

माही रेस्टोरेंट के संचालक कि हत्या के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश, लगातार क्षेत्र में हो रही अपराधिक घटनाओं के विरुद्ध में पतरातु- रांची मुख्य मार्ग को किया जाम l विधायक अंबा प्रसाद ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल l

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की हैंl

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच क्षेत्र में हो रही अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया और कहां कि क्षेत्र में बड़े बदलाव की जरूरत है…..

आप स्थानीय लोगों के इस घटना से आक्रोशित उग्र प्रदर्शन के नजारे को देख सकते की बड़ी तादाद में लोग सड़क पर उतर कर विरोध व्यक्त कर रहे हैं, बीच सड़क पर टायर जलाकर
राची- रामगढ़ – भुरकुंडा पतरातु फेरलेन को जाम कर दिया है l
वीडियो नीचे लिंक में हैं l

पतरातू : कल 06 जुलाई देर शाम बासल ओपी अंतर्गत माही रेस्टोरेंट संचालक रोशन साव की अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है l राची रामगढ़, भुरकुंडा- पतरातु फेरलेन को जाम कर दिए है, लोग सड़क के बीच टायर जलाकर कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। इस मार्ग से किसी भी गाड़ी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई है, लोगों की नाराजगी इस कदर हैं कि लोग सड़क के बीच में बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं l वही पुलिस प्रशासन से हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं l ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से अपराधी बेलगाम हो गए हैं और दिनदहाड़े हत्या जैसी वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं l ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना प्राप्त कर रामगढ़ एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए l