Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नईसराय बस्ती के प्राचीन हनुमान मंदिर में भव्य शिव चर्चा का आयोजन हुआ।

नईसराय बस्ती स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार को भव्य शिव चर्चा का आयोजन हुआ। इसमें आसपास क्षेत्र के माइंस रेस्क्यू स्टेशन नईसराय, शास्त्रीनगर, हॉस्पिटल कॉलोनी, डॉक्टर कॉलोनी, महतो टोला, थाना चौक, गोलपार से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव जी के भजन से हुआ। इसके बाद श्राद्धालुओं के बीच भगवान शिव का गुणगान किया गया। साथ ही उनके महिमा की चर्चा की गई। अंतिम में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। आयोजक नईसराय निवासी रुकमणी देवी ने बताया कि सभी के सहयोग से प्राचीन हनुमान मंदिर नईसराय में भव्य शिव चर्चा का आयोजन हुआ। इसमें आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव को नमन किया। साथ ही प्रसाद ग्रहण कर पुण्य की भागी बनी। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिव चर्चा कार्यक्रम में रुकमणी देवी, मेघनाथ, मृत्युंजय, भागीरथ महतो, पूजा, तारामणि देवी, ममता देवी, नेहा देवी, मंजू देवी, मनसा देवी, बेबी देवी, बुंदिया देवी, किरण देवी आदि शामिल थे।