Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में पहला अग्निवीर पासिंग आउट परेड, देश सेवा के लिए 184 जवान तैयार।

झारखंड में अग्निवीर का पहला बैच सेना में सेवा देने के लिए तैयार हो गया है. रामगढ़ छावनी के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में पहला अग्निवीर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. इसमें 184 अग्निवीर पंजाब रेजिमेंटल का हिस्सा बन गये है।

रामगढ़ः पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रथम अग्निवीर बैच के 184 अग्निवीर रिक्रूट्स सेना को मिले. इन जवानों के 31 सप्ताह के कठिन शारीरिक प्रशिक्षण और मानसिक प्रशिक्षण के समापन पर शनिवार को पहला अग्निवीर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

इस पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षकों और अग्निवीरों के माता-पिता ने भाग लिया. ये युवा सैनिक अब राष्ट्र की सेवा के लिए रेजीमेंट की विभिन्न इकाइयों में तैनात होंगे. पहचान और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में, पारंपरिक ‘गौरव पदक’ उन सभी के माता-पिता को दिया गया. जिन्होंने काम की प्रकृति से जुड़े जीवन के खतरे को पूरी तरह से जानते हुए स्वेच्छा से अपने बच्चों को देश की सेवा करने की अनुमति दी और प्रेरित किया. इस पासिंग आउट परेड के दौरान नव प्रशिक्षित अग्निवीर सैनिकों ने कदम से कदम मिलाकर एक शानदार परेड का आयोजन हुआ जिसे देखकर वहां मौजूद लोग गर्व से लबरेज हो गए l

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय चंद्र कांडपाल ने अग्निवीरों को जानदार जोशीली परेड के लिए सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह अमृत वर्ष चल रहा है और आज से ठीक 10 दिन बाद हमारा देश आजादी का 76वा वर्षगांठ मनाने वाला है. आज का दिन देश के इतिहास में खास माना जाएगा, इसे स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा. भारतीय सेना के लिए अग्निवीर सफल ट्रेनिंग के बाद अंतिम पग का सफर तय करेंगे. मुझे आप सभी को मुबारक देते हुए काफी गर्व की अनुभूति हो रही है क्योंकि आप आज के बाद बहुत ही पुरानी सबसे भरोसेमंद बहादुर पंजाब रेजीमेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं. आजादी के 76 साल में हमारी रेजिमेंट ने 11 युद्ध सम्मान हासिल किए हैं. महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, दर्जनों शौर्य चक्र, वीर चक्र सहित कई सामानों से सुशोभित हैं.