Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

4 बंद पड़े खदानों में मत्स्य पालन शुरू करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश, लगभग 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

आरा कोलपीट नंबर 8, आरा कोलपिट नंबर 13, सायल कोलपिट एवं सौंदा डी कोलपिट में शुरू होगी मत्स्य पालन परियोजना।

रामगढ़: रामगढ़ जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के मद्देनजर शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़े खदानों एवं खदानों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के मद्देनजर तैयार की गई परियोजना की जानकारी दी गई। जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत आरा क्षेत्र में कुज्जू मत्स्य जीवी सहयोग समिति के द्वारा बंद खदान नंबर 8 में मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है जिससे की समिति को काफी फायदा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 4 बंद पड़े खदानों को चिन्हित कर मत्स्य पालन का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि 4 बंद पड़े खदानों में आरा कोलपिट नंबर 8, आरा कोलपीट नंबर 14, सयाल कोलपिट एवं सौंदा डी कोलपिट में 2 मत्स्य जीवी समितियों के कुल 8 समूहों के द्वारा मत्स्य पालन का कार्य किया जाएगा। परियोजना के माध्यम से लगभग 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित खनन क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों के साथ उपरोक्त खदानों में मत्स्य पालन का कार्य शुरू करने को लेकर आवश्यक विषयों पर चर्चा की जिसके उपरांत उपायुक्त ने जिले वासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के मद्देनजर जल्द से जल्द परियोजना के तहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने अन्य बंद पड़े खदानों को भी चिन्हित करने व मत्स्य पालन के दिशा में कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।