Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आजसू नेता दीपक मुंडा हम’ला मामला पकड़ा तूल, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ने सरकार पर बोला हमला।

बाबूलाल मराठी ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति 90 के दशक के बिहार जैसी हो गई है. हर तरफ हत्या, लूट और बलात्कार की खबरें.’

आजसू नेता दीपक मुंडा के साथ बुधवार को हुई हमला का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, इस मामले में एक ओर जहां रामगढ़ में आजसू पार्टी ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए हमला करने वालों की 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की है तो वहीं दूसरी ओर आदिवासी समाज के लोग दीपक मुंडा के समर्थन में बड़ी तादाद में रामगढ़ थाना पहुंचे थाने के समक्ष आदिवासियों पर अत्याचार बंद करो का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया और हमला करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए आजसू पार्टी रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति महासभा के गोला प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार मुंडा के ऊपर बदमाशों द्वारा जो जानलेवा हमला किया गया है उसकी पार्टी कड़ी निंदा करती है. उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए लाइन होटलों में खुलेआम शराब बेचे जाने के कारन असामाजिक तत्वों के जमावड़े की बात कही उन्होंने आंदोलन की चेतावनी देते हुए 48 घंटे के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है ।
वही आजसू नेता दीपक मुंडा पर हुए हमले के बहाने के एक बार फिर से झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सूबे की हेमंत सरकार पर करारा हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि ….

‘अभी अभी ख़बर मिली है कि आजसू के नेता दीपक मुंडा जी पर जानलेवा हमला हुआ है. सुभाष मुंडा जी की हत्या के सदमे से उबरे भी नहीं थे कि एक और दुःखद ख़बर आ गई. झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति 90 के दशक के बिहार जैसी हो गई है. हर तरफ हत्या, लूट और बलात्कार की खबरें.’
इस पूरे मामले पर रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने टेलिफोनिक वार्ता में बताया की पुलिस मामला दर्ज करते हुए हमला करने वाले लोगों के खिलाफ छापेमारी कर रही है और जल्द वो लोग पुलिस के गिरफ्त में होंगे ।