Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हिंदुस्तानी शादाब के प्यार में सात समंदर पार हजारीबाग पहुंची विदेशी महिला पोलक।

यूं तो प्यार जाति धर्म भाषा और भौगोलिक सीमाओं की परवाह नहीं करता है। कब कहां और किससे प्यार हो जाये कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों अपने प्यार-नोएडा के सचिन को पाने के लिए चार बच्चों की मां-सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने की कहानी सुर्खियों में हैं।

इसी बीच पोलैंड की 45 वर्षीय महिला बारबरा पोलाक और झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव के 27 वर्षीय शादाब मल्लिक की प्रेम कहानी सामने आई है। अपने प्रेमी से मिलने के लिए बारबरा अपनी पांच वर्षीय बेटी आनिया पोलाक के साथ पौलेंड से हजारीबाग पहुंच गई हैं।

इंस्टाग्राम पर जुड़ा प्यार का तार
बारबरा पोलाक और शादाब मल्लिक के बीच प्यार का कनेक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से साल 2021 में हुआ था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बारबरा 26 जून, 2023 को भारत पहुंची और फिर मुंबई के रास्ते एक सप्ताह पहले हजारीबाग पहुंची।
वह शादाब से मिलने के लिए पहले भी इंडिया आ चुकी हैं। दोनों मुंबई में मिलते रहे हैं। पहली बार हजारीबाग आई हैं। आने से पहले महिला ने शादाब के घर में अपने अनुसार, रहने और खाने की व्यवस्था कराई। कमरे में एसी लगवाई। आने के बाद खुद पोलिश खाना बनाकर खाती हैं।
बारबरा पोलाक शादीशुदा महिला है। एक बच्ची है। पति से तालाक हो चुका है। वह पोलैंड में एक कंपनी की मालकिन हैं। जिसमें फिफ्टी परसेंट की शेयरदार हैं। महिला का पति न्यूजीलैंड में रहता है। शादाब के अनुसार, बारबरा उसे पोलौंड ले जाना चाहती है l
महिला की बच्ची शाबाद को डैडी कहकर पुकारती है। शादाब अविवाहित है। वह अपने मामा के साथ रहकर मुंबई में बीए आनर्स की पढ़ाई कर रहा है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। उसे मां-पिता का देहांत हो चुका है। वह कोरोना काल से खुटरा गांव में ही रह रहा है। अंग्रेजी समझने और बोलने के कारण ही दोनों के प्यार में भाषा बाधा नहीं बनी।