Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ganster अमन साहू गिरोह के गु’र्गे को पकड़ने गए Ats टीम पर हमला, डीएसपी को मारी गो’ ली l

रामगढ़ : जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के अपराधी को पकड़ने गए एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. साथ ही दरोगा सोनू कुमार को भी गोली लगने की सूचना है, जानकारी के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से पूरे रामगढ़ जिले में दहशत का माहौल हैं।

इह घटना रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र कि हैं जहां सोमवार की देर रात इह दिल दहला देने वाली घटना को अमन साहू गिरोह के गुर्गो ने अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम अमन साहू गिरोह से जुड़े शूटर को गिरफ्तार करने गई थी। जहां एक गुर्गे को पकड़ने में सफलता भी हासिल की थी। लेकिन अपराधियों ने एटीएस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसे एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू कुमार को गोली लगी और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद नीरज कुमार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एटीएस को अमन साहू गिरोह के कुछ शूटर्स के पतरातू में होने का लोकेशन मिला था। जिसके बाद डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एटीएस की एक टीम पतरातू पहुंची थी। एटीएस की टीम ने शूटर को पकड़ लिया था। इतने में ही शूटर में फायरिंग कर दी। जिसमें गोली डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू कुमार को लगी है उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।इससे पूर्व भी पिछले वर्ष 2022 में अक्टूबर माह में इस झारखंड के कुख्यात गैंगस्‍टर अमन साहू गिरोह से जुड़े आठ जिलों के 81 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी से राज्‍यभर में सनसनी मच गई थी । झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आतंकवाद निरोधक दस्ते, झारखंड एटीएस ने राज्‍य के आठ जिलों में 81 ठिकानों पर छापेमारी की और इस दौरान अमन साहू गिरोह की गतिविधियों के बारे में दस्ते को विस्तृत जानकारी भी मिली। इन जानकारियों पर आगे भी सख्‍त कार्रवाई किए जाने की पूरी संभावना थी ।