Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ पुलिस ने नकली मोबिल डीज़ल और ग्रीस बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

Ramgarh/Newslens: क्या आप अपने कार और बाइक की सर्विसिंग कराने जा रहे हैं? क्या आप मोबिल या डीज़ल खरीदने जा रहे हैं?  तो आप हो जाए सतर्क और जांच परख कर ही खरीदे अपने वाहन की मोबिल या डीजल । क्योंकि रामगढ़ जिला पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के मोबिल, डीज़ल और ग्रीस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

रामगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चंद्र महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और जवाहर नगर में मोबिल, डीज़ल और ग्रीस बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकली डीजल, मोबिल और ग्रीस बरामद किया गया है साथ ही नकली – असली के खेल में प्रयुक्त की जाने वाली वस्तुओं को भी पुलिस ने बरामद किया है। इस इस गोरखधंधे में शामिल चार शातिर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए। इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि बड़े पैमाने पर नकली डीजल, मोबिल और ग्रीस बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की प्लास्टर ऑफ पेरिस, किरासन तेल आदि कुछ वस्तुओं को मिलाकर डीजल, ग्रीस और मोबिल बनाया जाता था। जिसका आज पुलिस ने उदभेदन करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। आगे उन्होंने का की पुलिस इस प्रकार के अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने जनता से भी अपील किया है कि अगर कहीं भी आपको किसी भी प्रकार के मिलावटी और गोरख धंधा के बारे में सूचना मिले तो आप रामगढ़ जिला पुलिस को जरूर सूचित करें।