Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सम्मेद शिखरजी को लेकर गिरिडीह में जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला।

गिरिडीह : सम्मेद शिखरजी पारसनाथ को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग को लेकर गिरिडीह में सकल जैन समाज ने गुरुवार को मौन जुलूस निकाला। निर्धारित समय 1 बजे बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर से निकाले गए मौन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे जैन समाज के लोग जैन मंदिर से हाथों में तख्ती लेकर निकले। जैन मंदिर से अग्रसेन चौक होते हुए पदम चौक, काली बाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए हाई स्कूल मैदान पहुंचे। यहां मौन जुलूस का समापन हुआ। इसके बाद सकल जैन समाज के लोग वाहनों पर सवार होकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम से अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपने उपायुक्त कार्यलय के लिए निकल गए। मौन जुलूस में मारवाड़ी समाज, सिख समाज, बरनवाल समाज समेत कई समाज के लोग शामिल थे। मौन जुलूस में डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की जा रही थी।