Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बड़ी बहन ने भाई की हत्या कर शव को घर में दफनाया, ढाई महीने बाद खुला राज

रामगढ़ जिले के एक गांव में बहन ने अपने ममेरे भाई की हत्या कर शव को घर में दफना दिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। हत्यारोपित बहन से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। एक बहन ने अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को घर में दफना दिया था। ढाई महीने के बाद यह राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने हत्यारोपित बहन को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों को अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपित बहन से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का भी खुलासा कर दिया जाएगा।

पंच मंदिर पंचायत क्षेत्र में हुई घटना

पुलिस के अनुसार यह घटना जिले के पतरातू थाना क्षेत्र की पंच मंदिर पंचायत क्षेत्र की है। यहां रोड नंबर 33 व आवास नंबर एफ-235 में शनिवार दोपहर एक युवक का शव पाया गया। यह शव ढाई माह पहले घर में ही दफनाया गया था। पुलिस ने बताया कि पतरातू के बरतुआ गांव निवासी नरेश महतो का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार 30 जून से ही लापता था। नरेश महतो ने बताया कि उनका बेटा रोहित कुमार 24 जून को ममेरे भाई दिलीप महतो जो रांची चुटिया का रहने वाला है, उसके घर रहने गया था।

30 जून से ही लापता था रोहित कुमार

नरेश महतो के अनुसार, 30 जून को बेटी चंचल कुमारी ने अपने भाई को फोन कर घर आने के लिए कहा था। जब भाई उसके यहां पहुंचा तो चंचल कुमारी उसे रांची चांदनी चौक बस स्टैंड से रिसीव कर अपने साथ रामगढ़ ले गई। नरेश महतो के अनुसार, चंचल कुमारी ने अपने भाई की हत्या कर शव को घर में दफन कर दिया था। शिकायत के बाद जब चुटिया थाने की पुलिस शनिवार पतरातू थाना पहुंची। इसके बाद चंचल कुमारी को थाने बुलाया गया। उससे जब पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने हत्या कर शव को घर में दफना दिया है।

हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगा रही कि उसने भाई की हत्या क्यों की? चंचल कुमारी ने पुलिस को अभी तक इस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस ने घर में दफानाए गए शव को निकाल लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पाताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस ने हत्या के आरोप में चंचल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।