Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महात्मा एन डी ग्रोवर के आदर्शो को अपनाने की जरूरत : प्राचार्य 

Rajrappa/News lens:रजरप्पा स्थित डीएवी स्कूल में गुरुवार को डीएवी आंदोलन के सशक्त पुरोधा, आर्य समाज के अनुयायी सह गांधीवादी विचारक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई । सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य एचके झा सहित सभी शिक्षक , शिक्षकेतर कर्मचारियों और बच्चों ने महात्मा जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।

इस अवसर पर नवीं की छात्रा शहबा रफी एवं सादिया असरफ ने महात्मा एनडी ग्रोवर जी के जीवन , समाज सेवा एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला । दोनों ने उनके त्याग  , तप एवं शिक्षा के प्रति डी ए वी के माध्यम से लाई गई क्रांति का वर्णन किया । धर्म शिक्षक  सत्यकाम आर्य , संगीत शिक्षक रजनीश पाठक एवं बच्चों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया । विज्ञान शिक्षक गजेन्द्र कुमार ने ग्रोवर साहब के कार्यों पर प्रकाश डाला । इसी क्रम में बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी एवं कविता पाठ प्रतियोगिता संपन्न हुई । विद्यालय प्राचार्य  एच के झा ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युगों बाद महात्मा नारायण दास ग्रोवर  जैसे रत्न पैदा होते हैं । उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि ग्रोवर साहब दयानंद सरस्वती के सच्चे भक्त थे ।