Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माता वैष्णो देवी मंदिर की 29 वीं वर्षगांठ पर भगवती जागरण का आयोजन

भक्ति गीत व संगीत पर रातभर झूमे श्रद्धालु

रामगढ़ News lens: माता वैष्णो देवी मंदिर की 29 वीं वर्षगांठ पर सोमवार की रात पंजाबी हिंदू बिरादरी व माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय झंडा चौक स्थित तहसील कार्यालय मैदान में माता रानी का भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता व उनकी पत्नी सुशीला देवी ने विधिवत पूजन कर किया। इससे पूर्व माता वैष्णो देवी मंदिर से अखंड प्रज्वलित माता की ज्योत को जयकारा लगाते हुए मुख्य यजमान नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता सपत्नीक सुशीला देवी की अगुवाई में तहसील कार्यालय मैदान जागरण स्थल पर ले जाया गया। उनके पीछे मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सूरत चंद्र वासुदेवा, सचिव महेश मारवाह, पंडित लीलाधर शर्मा, राजेश पांडेय सहित दर्जनों श्रद्धालु जागरण स्थल पर पहुंचे।

भगवती जागरण का शुभारंभ जागरण मंडली के सरोज कुमार लक्खा ने गणेश वंदना आदि गणेश मनाइए मन चाहा वर पाइए का गुणगान कर किया। इसके बाद मंडली की गायिका श्वेता कुमारी ने मां वेदों ने जो तेरी महिमा कही है सही है सही है सही, पर्वत पर डेरा है मां बड़ा जलवा तेरा है, हम तेरे लाल है मां लगा लो गले, लेके पूजा की थाली ज्योत मन की जगाली तेरी आरती उतारु भोली मां के अलावे हृदयस्पर्शी भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को देर रात तक झुमने पर मजबूर कर दिया। जागरण स्थल पर सारा वातावरण भक्तिमय हो गया और चारों ओर माता शेरावाली के जयकारे गूंजने लगे।

मुख्य गायक सरोज कुमार लक्खा ने बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी, चलो बुलावा आया है माता ने पुकारा है, आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा आदि भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुरत चंद्र वासुदेवा, सचिव महेश मारवाह ने जागरण मंडली के सभी सदस्यों को माता रानी की चुन्नी ओढ़ाकर सम्मानित किया। अंत में तारा रानी की कथा सुनाई गई तथा मुख्य यजमान से माता रानी की आरती कर जागरण का समापन किया गया। जागरण को सफल बनाने में पंजाबी हिंदू बिरादरी, माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट, पंजाबी हिन्दू युवक संघ, पंजाबी हिन्दू महिला समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
भंडारा आज


झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का 29 वां वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर बीते 30 जनवरी से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान बुधवार (5 फरवरी) को मंदिर परिसर में आयोजित माता वैष्णो देवी के अटूट भंडारा, कंजक पूजन तथा पूर्णाहूति के साथ संपन्न होगा। मंदिर के वार्षिकोत्सव पर होने वाले इस भंडारे में लगभग 15 हजार श्रद्धालु माता का प्रसाद ग्रहण करने मंदिर परिसर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर मंदिर ट्रस्ट व्यापक इंतजाम किया है।