Logo
ब्रेकिंग
CBSE के 10वीं रिजल्ट में राधा गोविंद स्कूल के वि‌द्यार्थियों ने अच्छा परीक्षाफल लाकर किया वि‌द्यालय ... पीएम जनमन योजना अंतर्गत रामगढ़ जिले में 46 बिरहोर परिवारों को दिया गया आवास योजना का लाभ। राधा गोविंद स्कूल के स्टूडेंट्स ने बेहतर परिणाम से किया वि‌द्यालय का नाम रोशन श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया रांची एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ अनिल विश्वकर्मा के पिता महेश विश्वकर्मा का निधन आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार

राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो ने द्रौपदी मुरमू को समर्थन करने का निर्णय लिया

रांची: आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होना है। किस को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बड़ा निर्णय लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को समर्थन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने गुरुवार को कार्यालय आदेश निकाला है। जिसमें कहा गया है कि देश में राष्ट्रपति का चुनाव होना है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुरमू को राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया गया है। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है।

काफी विचार करने के बाद पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है। पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिया गया है कि 18 जुलाई को होने वाले मतदान में सभी लोग द्रोपदी मुर्मू को मतदान करें। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनांक 25 जून 2022 को सम्पन्न पार्टी के विधायक दल की बैठक में आसन्न राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में निर्णय लेने हेतु केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया था। उक्त निर्णय के आलोक में केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने यह निर्णय लिया है।