समाजसेवी सुनीता चौधरी ने राजेश करमाली की भगनी की शादी में खाद सामग्री देकर किया मदद
जनता के हर सुख दुख में आजसू सदैव खड़ी है : सुनीता चौधरी
रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत छावनी परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 02 के नईसराय में रामगढ़ विधानसभा की समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी के द्वारा नईसराय निवासी राजेश करमाली की भगनी शीतल कुमारी की शादी समारोह में खाद सामग्री देकर शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी और साथ ही कहा कि रामगढ़ की जनता के हर सुख दुख में आजसू पार्टी साथ खड़ी है ! इनके साथ मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर सचिव नीरज मंडल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू भोपाली, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, जिला उपाध्यक्ष पवन करमाली, अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान, वार्ड नंबर 02 अध्यक्ष रिंकू करमाली, सूरज करमाली, सोनू करमाली, रिकी करमाली, सुदेश करमाली, विजय करमाली, सनी करमाली, पंपी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।