Logo
ब्रेकिंग
CBSE के 10वीं रिजल्ट में राधा गोविंद स्कूल के वि‌द्यार्थियों ने अच्छा परीक्षाफल लाकर किया वि‌द्यालय ... पीएम जनमन योजना अंतर्गत रामगढ़ जिले में 46 बिरहोर परिवारों को दिया गया आवास योजना का लाभ। राधा गोविंद स्कूल के स्टूडेंट्स ने बेहतर परिणाम से किया वि‌द्यालय का नाम रोशन श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया रांची एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ अनिल विश्वकर्मा के पिता महेश विश्वकर्मा का निधन आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार

समाजसेवी एवं रालोजपा अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का निधन

लोगों के सुख दुख में हमेशा तत्पर रहते थे उमेश कुशवाहा

रामगढ़ : जिला के प्रसिद्ध समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े उमेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन सोमवार की दोपहर को हो गया है। कुशवाहा विकास समिति सह कुशवाहा धर्मशाला के आजीवन सदस्य एवं छावनी परिषद के पूर्व सदस्य रहे स्वर्गीय राम प्रसाद कुशवाहा के बड़े सुपुत्र उमेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन हो गया है। ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने चरणों में स्थान दें। समाजसेवी उमेश कुशवाहा के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उमेश कुशवाहा हर सुख दुख में साथ देता था। खासकर गरीब गुरबा को हमेशा साथ देता था।उनके कामों को कराता था।
जानकारी के अनुसार उमेश कुशवाहा रोजना की भांति शहर भ्रमण कर घर लौटा। सुबह 9:00 बजे के लगभग घर में वह फिसल कर गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिससे वह अचेत हो गया। जिसके बाद घर वाले तत्काल उमेश कुशवाहा को होप हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवालों ने उमेश कुशवाहा को सदर अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों ने उमेश कुशवाहा को मृत बताया। बताया जाता है कि उमेश कुशवाहा का एक पुत्र कुणाल कुमार और एक पुत्री प्रगति कुमारी है। शहर में उमेश कुशवाहा की मौत की खबर लोग सुनकर दुखी हुए हैं।