Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुलिस एसोसिएशन #रामगढ़ शाखा के नए अध्यक्ष बने सार्जेंट मेजर मंशु गोप

सार्जेंट मेजर मंशु गोप को 111 मत मिले, जिन्हें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।

रामगढ़ : पुलिस एसोसिएशन रामगढ़ का चुनाव हजारीबाग से आए पर्यवेक्षक की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। सत्र 2021-24 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए चुनाव संपन्न हुआ. एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों की देखरेख में मतदान और मतगणना करायी गई.
झारखंड पुलिस एसोसिएशन रामगढ़ शाखा के चुनाव में कुल 205 मतदाता में से 173 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. एसोसिएशन की रामगढ़ जिला शाखा के पांच पदों का चुनाव हुआ है. जिला में दो गुट में प्रत्याशी खड़े हुए. पहले गुट के अध्यक्ष पद पर हीरालाल मुंडू, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र मुर्मू, सचिव विनय कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष परिक्षीत महतो, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी केदार पासवान रहे. दूसरे गुट के अध्यक्ष पद पर सार्जेंट मेजर मंशु गोप, उपाध्यक्ष भूतनाथ सिंह मुंडा, सचिव उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विश्वामित्र सिंह, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी शंभू दास रहे. चुनाव को लेकर पूरा गहमागहमी रही, पूरे जिला से जमादार, दरोगा और इंस्पेक्टर ने मतदान किया.
जिला पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में सार्जेंट मेजर मंशु गोप को 111 मत मिले, जिन्हें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हीरा लाल मुंडू को 62 मतों से पराजित किया. उपाध्यक्ष भूतनाथ सिंह मुंडा 90 मत, सचिव उमेश शर्मा 88 मत, कोषाध्यक्ष विश्वामित्र सिंह 89 मत, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी शंभू दास 106 वोट मिला. ये सभी प्रत्याशी एक ही गुट के हैं अध्यक्ष पद पर विजय हुए सार्जेंट मेजर मंशु गोप ने कहा कि पुलिस कर्मियों की सभी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. जो भी लंबित मामले पुलिसकर्मियों के हैं, उन्हें उचित प्लेटफार्म पर रखा जाएगा. इसके साथ ही किसी भी पुलिसकर्मी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.