Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तालाबो की सफाई के लिए धनंजय कुमार पुटूस ने डीसी को दिया ज्ञापन

जल स्रोतों को बचाने के लिए डीसी को ज्ञापन

रामगढ़ जिला के विभिन्न तालाबो एव अन्य जल स्त्रोतों में फैली गंदगी व गिरते जल स्तर में सुधार को लेकर प्रदेश भाजपा नेता एवं रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ डीसी को ज्ञापन देकर रामगढ़ जिला के सभी तालाबो एवं अन्य जल स्त्रोतों की सफाई कराने की मांग की है।
रामगढ़ डीसी को दिए गए आवेदन में धनंजय कुमार पुटूस ने कहा है कि विगत वर्षों में कोरोना महामारी के कारण ऑक्सीजन की कमी से लाखों लोगों की जान जा चुकी है। पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति हम सब अगर जागरूक नहीं हुए तो अंदेशा है कि आने वाले समय में हमें जल संकट से भी जूझना पड़ सकता है।
रामगढ़ जिला में भी कई तालाब एवं अन्य जल स्रोत हैं लेकिन साफ-सफाई के अभाव में यह काफी दूषित हो गए हैं, जिससे कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है।यदि जल्द ही इनकी साफ-सफाई नहीं कराई गई तो प्रदूषण और भी फैल सकता है।
साथ ही साथ जलस्तर काफी नीचे जा सकता है अतः रामगढ़ जिला वासियों को जल संकट एवं प्रदूषण का दंश ना झेलना पड़े इसके मद्देनजर जल्द से जल्द रामगढ़ जिला के सभी तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ सफाई कराई जाए।