Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने साइकिल रैली निकालकर तो भाजपाइयों ने मटका फोड़ कर किया प्रदर्शन

केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस और भाजपा के प्रदर्शन का अनोखा नज़ारा देखने को मिला

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला में भाजपा और कांग्रेस का केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन का अलग-अलग अंदाज में अनोखा नजारा देखने को मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Newslens (@news_lens)

एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी बढ़ती पेट्रोल और डीजल की दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर साइकिल और रिक्शा रैली निकाल कर केंद्र सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध व्यक्त किया इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसी साइकल और रिक्शा चलाकर पूरा शहर का भ्रमण करते हुए भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार को गरीब विरोधी सरकार बताते हुए जमकर कोसा,

तो वही दूसरी ओर भाजपाईओ ने राज्य सरकार के खिलाफ घड़ा फोड़ प्रदर्शन किया, भाजपाई शहर का भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे और यहां पर मटका फोड़ कर झारखंड सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहां की हेमन्त सरकार की पाप का घड़ा भर गया है राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। इस कारण आज हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं ।

आपने देखें और सुने किस प्रकार से एक ओर भाजपा झारखंड सरकार के खिलाफ तो कांग्रेस केंद्र सरकार के विरुद्ध अपने अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही है ।