Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ :देश की खातिर अपना सर्वस्व निछावर करने के संकल्प के साथ 347 जवान भारतीय सेना में हुए शामिल

पीआरसी के 347 जवान कसम परेड में शामिल हुए, आज से ये जवान भारतीय सेना में शामिल हो गए

रामगढ़ : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में 347 नव प्रशिक्षित जवानों ने देश सेवा की शपथ लेकर आज से इंडियन आर्मी में शामिल हो गए। पीआरसी में नव प्रशक्षित जवानो को 09 महीने की कठिन परिश्रम कर ट्रेनिंग दिया जाता है, तब जाकर इन्हें कसम परेड में शामिल कराया जाता है।

आज ये जवान अपने देश के लिये मर मिटने और अपना सर्वस्व निछावर करने की श्रीमद भगवत गीता औऱ गुरु गोविंद सिंह साहिब ग्रन्थ को साक्षी मानकर शपथ लिया। इस दौरान इन जवानों ने मिलिट्री धुन पर शानदार परेड किया. वही इस मौके पर सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अब्बल दर्जे का प्रदर्शन करने वाले जवानों को मुख्य अतिथि द्वारा पदक तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वही मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया और आगे आने वाली विभिन्न चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया ताकि वह अपने रेजीमेंट और देश का नाम गौरवान्वित कर सकें ।